सरयू नदी पर निर्माणाधीन मांझी रेलपुल का निरीक्षण करने पहुंचे गोरखपुर रेलवे के महाप्रबन्धक ने कहा कि छपरा-बलिया रेलखंड पर दोहरी करण का कार्य एक साल में पूरा कर लिया जायेगा
मांझी(सारण) : छपरा-बलिया रेलखंड पर दोहरी करण का कार्य एक साल में पूरा कर लिया जायेगा।शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से सरयू नदी पर निर्माणाधीन मांझी रेलपुल का निरीक्षण करने पहुंचे गोरखपुर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में अगले तीन चार महीनों में छपरा जंक्शन से नवनिर्मित मांझी रेलवे स्टेशन तक दोहरी कारण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। तथा दूसरे चरण में अगले एक वर्ष के भीतर मांझी से बलिया तक दोहरी करण पूरा कर लिया जायेगा। मालूम हो कि कुल उन्नीस पायों में से 14 पायों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्ष 2012 में तत्कालीन महाप्रबन्धक ने रेलपुल का शिलान्यास किया था।
निरीक्षण के क्रम में बिहार की तरफ के तीन निर्माण रत पायों तथा शेष दो पायों पर कार्य प्रारम्भ करने की दिशा में अन्य पदाधिकारियों से उन्होंने जानकारी ली। तथा कई दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण में उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधांशु शर्मा मुख्य इंजीनियर(निर्माण) कैलाश सिंह वाराणसी रेल प्रबंधक विजय कुमार पँजियार के अलावा अन्य कई पदाधिकारी आदि मौजूद थे। बता दें कि नये रेलपुल बनने तक वर्ष 1908 में निर्मित इंचकेप ब्रीज के सहारे ट्रेनों का परिचालन कराया जाता है।




Recent Comments