पढ़िये…सीवान में कहां जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा,दर्जन भर से ज्यादा गिरफ्तार
✍🏻कुमार विपेंद्र

सीवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव स्थित जुए के अड्डे पर अचानक पड़े पुलिस के रेड ने अवैध जुए के कारोबार पर बज्रपात सा आघात पहुचाया है।पुलिस की इस छापेमारी में जहां दर्जन भर से ज्यादा जुआड़ी गिरतार हुए वहीं नगदी समेत पुलिस ने आधा दर्जन मोबाइल को भी बरामद किया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब बारह बजे पुलिस को सुचना मिली की पचरुखी गांव स्थित टावर के नजदीक दर्जनों जुआड़ी जुआ खेल रहे हैं।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना जाल बिछाया और जुए के अड्डे को घेर लिया।पुलिस की इस छापेमारी में कुल तेरह लोग गिरफ्तार हुए।साथ ही आधा दर्जन मोबाइल समेत नगदी 1750 रूपये बरामद हुए।गिरफ्तार लोगों में नरेश कुमार ,विश्वकर्मा साह, हरिशंकर राम,रशीद राय, मनान मियां, संतोष साह, अमेरिका शर्मा,प्रदीप साह,रामा जी मांझी,शंकर साह, श्यामदेव राम,करीमन राम और छोटेलाल साह हैं।।गिरफ्तार सभी जुआड़ी पचरुखी गांव के रहने वाले बताये जाते हैं।बरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से जुए के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी जुआड़ियों को जेल भेज दिया जायेगा।