सिवान :टुर्नामेंट के फाइनल में राम रहीम क्लब ने 1-0 से मैच जीता
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

मैरवा ( सिवान ) :-
बिगत सप्ताह से नगर क्षेत्र स्थित हरिराम हाई स्कूल सह इण्टर कालेज के खेल परिसर में चल रही महिला सद्भावना फुटबाल लीग टुर्नामेंट के अंतिम मैच में रविवार को राम रहीम महिला क्लब मैरवा ने नगर की ही रानी लक्ष्मीबाई महिला फुटबाल क्लब को 1 -0 से हरा कर मैच जीत लिया अंतिम दिन के रोमांचक मैच में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेतृ हिना सहाब, अपने दल बल अवध बिहारी चौधरी, इन्द्रदेव भगत, परमात्मा राम, रामायण चौधरी, बब्बन यादव, हरेन्द्र सिंह, श्रीकांत यादव , ओमप्रकाश राम तथा रघुनाथपुर के वर्तमान विधायक हरिशंकर यादव के साथ उपस्थित होकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू कराया , नगर आगमन पर क्षेत्र स्थित इंग्लिश गांव निवासी राजद के जिला युवा महासचिव सैय्यद इकबाल अहमद ने प्रमुखता से स्वागत किया । खेल के प्रथम आधे समय में ही राम रहीम की पुष्पा कुमारी ने एक गोल कर टीम को बढत दिलाया मैच के अंत तक दोनों टीमे रोमांचक खेल खेलती रही लेकिन कड़े संघर्ष के बावजूद भी लक्ष्मीबाई क्लब गोल नहीँ कर सका खेल में रेफरी मखदूम, राजू कुमार व वाहिद मैच पिछले 21 जनवरी से जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित कर चल रहा था जिसके स्थानीय प्रायोजक विश्वनाथ पाण्डेय, विजय पाण्डेय, दीपक शाही तथा हरेन्द्र प्रसाद थे, उपस्थित भीङ के बीच विजेता टीम को राजद के जिला नेतृ ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।