सारण:जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत हुए अरुण सिंह
अमनौर /सारण

जाति द्वेष की राजनीति से देश का विकास नहीं होने वाला है. आज के राजनेताओं ने जाति धर्म में बांट कर देश को तोड़ने का काम कर रही है. उक्त बातें अमनौर में जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के मुखिया सांसद पप्पु यादव इसके खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रही है. गरीब, मजदूर, किसान व अत्याचार के खिलाफ सड़क से लेकर सांसद भवन तक आवाज को बुलंद किया है. उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आने का अह्वान किया. उक्त मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर अरुण सिंह को मनोनीत किया गया. बैठक में मुख्य रूप से सिवान जिला के युवा अध्यक्ष रंजीत सिंह बबलू, उपाध्यक्ष प्रेमचंद राय, अशोक सिंह, जनक तिवारी, मनन सिंह, नवीन पुरी, बबलू तिवारी, मनोज राय, मृणाल सिंह, निरपेन्द्र सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता अम्बिका प्रसाद ने किया.




Recent Comments