पानापुर(सारण)प्रभारी सीएस गुरुवार को पानापुर पहुँचे एवं प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार में संचालित अस्थायी पीएचसी का निरीक्षण किया . उन्होंने पीएचसी के कर्मियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न राहत शिविरों में जाकर आवश्यक दवाइयों का वितरण करे .बाद में  उन्होंने पानापुर नहर पर ठहरे क बाढ़ से विस्थापित लोगो से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा .उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी हो तो वे अस्थायी पीएचसी से सम्पर्क कर इलाज कराये .इस बीच अस्थायी पीएचसी में गुरुवार को भो  तीन गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया .