▶️भगवान भरोसे चल रहा है पूर्व मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था
जमुई।(संजीव कुमार सिंह) :
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद से जमुई के वर्तमान विधायक विजय प्रकाश की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है । ये बातें पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा । उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से उनके साथ सुरक्षाकर्मी नहीं है । इस बारे में जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की तो जानकारी मिली कि उनकी सुरक्षा कर्मी पुलिस लाइन ज्वाइन कर लिया है। इस बारे में श्री प्रकाश ने बताया कि इस आशय की पूरी जानकारी डीजीपी से लेकर तमाम सक्षम पदाधिकारी को दे दी है लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है । अपनी सुरक्षा वापस ली जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र होने के कारण उन्हें विधि सम्मत सुरक्षा मुहैया कराया जाना चाहिए। उनके साथ ऐसी कोई भी घटना घटती है तो पूरी जवाबदेही सरकार और उसके इशारे पर उनकी सुरक्षा वापस लेने वाले पुलिस अधिकारियों की होगी । इधर जमुई पुलिस अधीक्षक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जमुई विधायक के द्वारा सुरक्षाकर्मी के 15 दिनों से गायब रहने का आरोप गलत है । उन्होंने कहा की प्रिंट मीडिया से मुझे जानकारी प्राप्त हुई की जमुई के वर्तमान विधायक विजय प्रकाश यादव को कोई अंगरक्षक मौजूद नहीं है । इस संबंध में उन्होंने कहा कि जमुई के वर्तमान विधायक श्री यादव के पास वर्तमान में तीन अंगरक्षक प्रतिनियुक्त थे । दो अंगरक्षक क्रमशः सिपाही सुबोध कुमार, सिपाही गौतम कुमार प्रतिनियुक्त है जो उनके पटना स्थित आवास पर कार्यरत है। सिपाही रंजीत कुमार को विधायक विजय प्रकाश द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2019 को वापस किया गया था जिसके स्थान पर सिपाही अरविंद कुमार को दिनांक 28 को पुनः प्रतिनियुक्त कर दी गई है। इस प्रकार उनका यह कथन मेरे साथ कोई अंगरक्षक उपलब्ध नहीं है। यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि 27 को विधायक श्री प्रकाश को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई थी । उस समय उनके द्वारा अंगरक्षक उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं दिये थे।