सीवान पुलिस लाइन में आयोजित हुआ पुलिस संस्मरण दिवस 




सीवान :पुलिस संस्मरण दिवस पर शनिवार  को सीवान के सहायक  पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा  के नेतृत्व में पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया। उनका नाम लेकर और उनकी साहस की प्रशंसा की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने शस्त्र झुकाकर नम आंखों से उनको सलामी दी।
गौरतलब हो कि आज ही के दिन 1962 में भारत-चीन बोर्डर पर सीआरपीएफ की एक टुकड़ी चीनी हमले में शहीद हो गई थी। उस दिन को याद करते हुए शहीदों की याद में यह संस्मरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश में शहीद हुए जवानों के आंकड़ों को संस्मरण किया जाता है। हर राज्य में संस्मरण दिवस परेड आज ही के दिन होता है और उस राज्य में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर याद किया जाता है। सीवान  पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर  शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों के नाम बोलकर याद किया गया। आयोजित समारोह में पुलिस लाइन के सारे पुलिस पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा और शहीदों को नमन किया। इस मौके सैकड़ो की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे ।