
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य में विकास की गंगा बह रही है-रूडी
परसा(सारण) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य में विकास की गंगा बह रही है।जो गत कई बर्षो से विकास नही हुआ जो मात्र साढे चार साल में किया गया है।उक्त बातें स्थानीय संसाद स राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने परसा दरोगा राय चौक पर आयोजित चौड़ीकारण सड़क निर्माण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।संसाद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रही विकास की जिक्र करते हुए कहा कि परसा से बनकेरवा बांध और परसा से सितलपुर तक सड़क की चौड़ी कारण होने से यात्रियों को सुबिधा मिलेगा।संसाद ने परसा को दिल्ली और पटना की सुबिधा उपलब्ध कराये जाने की बातें कही।उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की चर्चा किया।वही छपरा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील किया।वही कश्मीर के पुलवामा में हुई सेना पर आतंकी हमला की जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सेना को शहीद के बदला लेने के लिए वायु सैनिक को करवाई करने का छूट पर सैनिको ने 350 आतंकवादियो को मार कर पकिस्तान को करारा जबाद देने की बात कही।कार्यक्रम को पूर्व विधायक छोटेलाल राय अमनौर के पूर्व विधायक मंटू सिंह ने संबोधित करते हुए सारण संसदीय क्षेत्र में हुई विकास कार्य की चर्चा करते हुए संसाद रूडी को सहयोग कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का अपील किया।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य राकेश सिंह निरंजन शर्मा चंद्रदेव सिंह प्रो शिवकुमार प्रसाद राय नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास प्रभु कुँअर रविन्द्र सिंह संजय चौबे कुमार अशोक चन्दन सिंह पूर्व मुखिया अनिल सिंह विकास कुमार शैलश गिरी सुचिंद्र साह आदि उपस्तिथ थे।कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियो को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पूर्व संसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का संचालन नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया।




Recent Comments