सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार परसा के एक युवक की मौत

परसा(सारण) : थाना क्षेत्र के प्रताप छपरा गाँव में बुधवार के अहले सुबह उस समय चीख पुकार से गूंज उठा जब एक 22 बर्षीय अविवाहित युवक का सड़क दुर्घटना में मौत होने तथा एक दूसरा युवक को घायल होने की खबर परिजनों को मिली।मृतक युवक प्रताप छपरा गाँव निवासी शत्रोहन सिंह का 25 बर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार तथा घायल युवक कृषणा सिंह का पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों युवक मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने अपाची बाईक से गया था।शादी समारोह से वापस लौटने के क्रम में बुधवार की अहले सुबह मकेर हाई स्कूल समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक का घटना स्थल पर मौत हो गया।जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया।घटना के उपरांत पुलिस द्वारा दोनों युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मकेर में लाया गया।जहाँ चिकित्सक ने सुधांशु कुमार को मृत घोषित कर दिया।और मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्तिथि में बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।मृतक युवक तिन भाइयो में सबसे छोटा था।जो पटना में रहकरआईटीआई की पढ़ाई कर रहा था।घटना पर पिता शत्रुधन सिंह माता मंजू देवी भाई रमेश सिंह विकास सिंह बहन रिंकू देवी कंचन देवी का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की खबर मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह पहुँच शोकाकुल परिजनों को संतावना दिया।