सारण/अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हाता गांव में अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज व शराबी को गिरफ्तार किया.  पुलिस ने बताया  रविवार की देर संध्या में छापेमारी किया गया जहां से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया .वहीं मौके से धंधेबाज एवं दो पियक्कड़  को गिरफ्तार किया गया.जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए धंधेबाज रुपेश कुमार एवं पियक्कड़ बालेश्वर राम व तेरस महतो को जेल भेज दिया गया.