प्रदेश में बढ़ते अपराध व लूट के विरोध में जाप ने दिया धरना

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान :प्रदेश में बढ़ते बलात्कार, लूट व हत्याओं के विरोध में शनिवार को
जन अधिकार पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व
में जिला समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना दिया। घरना को संबोधित करते
हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके है। शासन
प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है। राज्य में आज हत्या, लूट, बलात्कार,
रंगदारी आम बात हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त
हो चुकी है। बिहार सरकार के जिम्मेदार सरकार की नाकामी छुपाने के लिए
एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कहा िक जिले में जिस तरह हर दिन लूट और
गोलीकांड हो रहे हैं, उससे तो लगता है कि सरकार और प्रशासन ने सरकार के
सामने घुटने टेक दिए हैं। पुलिस सिर्फ शराब खोजने में जुटी हुई है। उसके
बाद शराबबंदी सफल नहीं हो रही है। पहले दुकान में शराब मिल रही थी लेकिन
आज लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मौके पर किरण देवी, रिना देवी,
तुलसी देवी, मु. शिवकली देवी, माया देवी, उषा देवी, कौशल्या देवी, फुलपति
देवी, हीरामती देवी, चिंता देवी, मंगलावती देवी, राधिका देवी, मो.
रिजवान, हैदर, विकास पांडेय, राकेश िसंह, अभिमन्यु यादव मौजूद थे।