
राजद कार्यालय पर मनाया गया तेजस्वी का 29 वां जन्मदिन।
बिदुपुर(वैशाली) : बिदूपुर बिहार प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक श्री तेजस्वी यादव का 29वॉ जन्मदिन बिदूपुर प्रखण्ड राजद कार्यालय सहित अक्षयवट राय नगर स्टेशन के निकट धूमधाम से राजद कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकताओ ने तेजस्वी यादव की लंबी उम्र की कामना की।राजद के वरीय नेता श्री नागेंद्र सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष श्री राज किशोर यादव, उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने मिलकर केक काटा।जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए श्री नागेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर श्री तेजस्वी यादव के कामों को जन जन तक पहुँचाये और आने वाले दिनों में श्री तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले वही अध्यक्ष राज किशोर यादव ने कहा कि जन्मदिन के मौके हम सभी लोग अपने घर के नजदीक एक एक पौधे लगाए। उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने श्री तेजस्वी यादव की जन्मदिन पर बिदुपुर बाजार,मायाराम पेठिया,थाना परिसर, बैंक आदि जगहों पर मिठाई बांटी।।जन्मदिन समारोह में राजद नेता कुंदन सिंह,मुन्ना सिंह,राकेश रमन चौबे,राणा चंदन,सुकेश यादव,छोटू यादव,अक्षय,मितुल,प्रकाश,युवराज,किशोर कुणाल सिंह,अजय यादव,मो0 आज़ाद,आदि राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।वही अक्षयवट राय नगर स्टेशन के निकट इंजीनियर सौरभ यादव के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव का जयंती राजद कार्यकर्ताओ ने मनाया।कार्यकर्ताओ ने केक काटकर लम्बी उम्र की कामना की।इस अवसर पर वरीय नेता सह अवकाश प्राप्त शिक्षक रघुवंश राय,तेज नारायण राय,दिनेश कुमार,सरपंच अरविंद उर्फ भोली,हरिबाबू, आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विनय भूषण यादव एवम अध्यक्षता गौरव यादव ने किया।कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन सुकेश कुमार यादव ने किया।




Recent Comments