कृषि वर्ष 2019-20 के अंतर्गत कृषि सांख्यिकी का दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : समाहरणालय सभागार में शनिवार को कृषि वर्ष 2019-20 में संपादित
किये जाने वाले कृषि सांख्यिकी से संबंधित जिलास्तरीय वार्षिक आवृतिचर्या
प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि गणना 2015-16
के अनुवर्ती कार्यक्रम के रूप में आदान सर्वेक्षण 2016-17 के क्रियान्वयन
हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,
अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, अंचल
निरीक्षकों को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा कृषि सांख्यिकी के विविध
कार्यों यथा फसल क्षेत्र सर्वेक्षण, भूमि उपयोग विवरणी, शुद्ध सिंचित
विवरणी, प्रक्षेत्र मूल्य जिंसवार, फसल कटनी, से संबंधित कार्यों का
प्रशिक्षण दिया गया। साथ हीं प्रशिक्षण के क्रम में उठाये गए आपत्तियों
का निराकरण भी किया गया।