प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधरोपण जरूरी
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
एक वृक्ष एक पुत्र के समान होता है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रत्येक मनुष्य को पौघरोपण करना चाहिए। मनुष्य के जीवन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। ये बातें कृष्णमोहन फाउंडेशन के संरक्षक व पूर्व हेडमास्टर कृष्णमोहन मिश्र ने जीरादेई के जामापुर में पौधरोपण के बाद कही। पूर्व हेडमास्टर ने तीन सौ पौधे लगाने के बाद कहा कि पौधे नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा। पेड़ों के महत्व को समझने और बढ़-चढ़ कर पौधरोपण करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से धरती की हरियाली बढ़ाने के लिए हुए पेड़-पौधों का अस्तित्व बनाए रखने का प्रण लेने की अपील की। बच्चों के जन्मदिन या किसी भी यादगार क्षण को चिरस्थायी बनाने के लिए पौधे लगाएं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले जब सेवानिवृत हुआ तो मैंने उसी समय संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ करूंगा। पिछले दो साल में डेढ़ हजार से अधिक पौधरोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जामापुर में बीस हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य है। इस कार्य में नेमत अली, नरेश चौहान, बाला कृष्ण मिश्र, भूपेंद्र मिश्र, प्रेम चौहान, राधे चौहान, सुनर चौहान, मौजम मियां के साथ-साथ समस्त जामापुर के लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है।




Recent Comments