
रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी ने मनाई सार्थक होली
छपरा। रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के तत्वावधान में छत्रधारी बाजार में सार्थक होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने वृद्ध महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री ने वस्त्र का वितरण किया। अपनें सम्बोधन में रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा सच्ची होली तो ये हैं जिनके पास होली मनाने का साधन नहीं हैं, जो निस्सहाय हैं, उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हीं असली होली हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष इरशाद आलम, सचिव अभिषेकश्रीवास्तव, जेडआरआर निकुंज कुमार,पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह आदि ने सराहनीय सहयोग किया।




Recent Comments