छपरा। सारण प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चौधरी के द्वारा बताया गया है कि आयुक्त न्यायालय की कार्यवाही प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) को अपराहन् 3ः30 बजे से निर्धारित की गयी है। कोविड-19 महामारी के कारण आयुक्त न्यायालय अंतर्गत वादों की सुनवाई वर्चुअल रूप से करने का निर्णय लिया गया है।