पूर्व विधायक के पुत्र की हत्या से सनसनी

छपरा। गुरुवार की सुबह छपरा के पूर्व विधायक रहे स्व. रामप्रवेश राय के पुत्र प्रिंस कुमार की हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई।घटना शहर के पुराने चिराई घर के समीप की बीती रात की बताई जा रही है।जहां पर बदमाशों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मामलें में पुलिस ने शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।