प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव मेंं खारिज
बनियापुर(सारण) : प्रखंड प्रमुख एंव उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को कोरम के अभाव मेंं खारिज हो गया.विगत एक पखवाड़े से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे एंव जोड़ तोड़ की राजनिति पर उस वक्त विराम लग गया जब अविश्वास प्रस्ताव पर र्चचा एंव मत विभाजन को लेकर निर्धार्रित समय सीमा तक मात्र प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा,उपप्रमुख संजय राम के अलावे बैठक की अघ्यक्षता कर रहे समिति सदस्य गोविन्दा सिंह के ही उपस्थित होने के कारण कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने विभाग वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कोरम के अभाव मे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया.