राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, बिहार सरकार के द्वारा संचालित बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान एवं एनआईओएस के द्वारा मैट्रिक- इंटर के छात्र -छात्राओं का फार्म भरा जा रहा है ,इसकी जानकारी संवाददाता को देते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद शिबली ने बताया कि इस शिक्षण संस्थान के द्वारा सीबीएसई सी के मैट्रिक एवं इंटर परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं का भी फार्म भरा जा रहा है ,उन्होंने आगे संवाददाता को बताया कि नामांकित और स्वतंत्र छात्र भी फार्म को भरकर परीक्षा में भाग ले सकते हैं ,उन्होंने आगे बताया के फॉर्म को भरने के लिए 30 नवंबर तक अंतिम तिथि रखा गया है, उसके बाद फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों से विलंब शुल्क लेकर फार्म भरा जाएगा ,इस मौके पर इसके कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार द्विवेदी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी।





Recent Comments