मांझागढ़ पुलिस ने 153 बोतल शराब किया बरामद
# हेमन्त कुमार /गोपालगंज:
मांझा: गस्ती में निकले मांझागढ़ थाना के एसआई विश्वनाथ राय को गुप्त सूचना मिली की दो धंधेबाज मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहे हैं सूचना मिलते ही एसआई ने अपने दल बल के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र जाफरटोला पुल पर पहुंचे पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब के दोनों धंधे बाज मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरा में रखे 150 बोतल अरुणाचल प्रदेश के निर्मित 180ml के रोमियो क्रेजी शराब के साथ मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से उम्ररमठिया के आलोक कुमार एवं धनंजय यादव को धंधे बाज के रूप में चिन्हित कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर धंधे बाज के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है वहीं दूसरी तरफ इसी थाना के एस आई शबीर अहमद शेख परसा में गस्ती कर रहे थे इसी बीच इसी गांव के अनुराग तिवारी अपने घर जा रहे थे पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर तीन बोतल रोमियो क्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज पर उसे जेल भेज दिया इसकी जानकारी प्रभारी थाना अध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने दिया




Recent Comments