प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी सीबीएसई में दिखाया दम

मढ़ौरा : प्रखंड के बच्चों ने सीबीएसई की परीक्षा में वेहतर रिजल्ट लाकर ग्रामीण क्षेत्र में एक नयी आशा जगाई है I प्रखंड के जीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसबार की दसवीं सीबीएससी परीक्षा में आधा दर्जन बच्चों ने 90% से लेकर 98% तक अंक लाया हैं। इस वर्ष 2019 सीबीएससी में 98% अंक लाने वाला जिला टॉपर नगरा निवासी सुनिल गुप्ता का पुत्र आशीष गुप्ता भी उक्त स्कूल में नर्सरी से छठी क्लास तक पढ़ा था I विद्यालय की प्राचार्या सरिता रानी, निदेशक मिथिलेश सिंह बबलू समेत अन्य शिक्षकों ने सुनील के उज्जवल भविष्य की कामना की । इसके अतिरिक्त भी सिसवा गांव के भूणेश्वर सिंह का पुत्र आदित्य नारायण ने 96%, रामपुर निवासी लोकनाथ सिंह का पुत्र शिव कुमार ने भी 96%,नगरा निवासी संतोष गुप्ता का पुत्र अनूप कुमार ने 95% अंक समेत आधा दर्जन छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक लाया हैं । इसके अतिरिक्त नरहरपुर में शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह और अनसुइया देवी का पुत्र शशांक बाबू ने 97 प्रतिशत अंक लाकर अपने अपने परिजन को खुश होने का मौका दिया है I मढ़ौरा गाँधी नगर निवासी कामेश्वर सिंह और दीपशिखा सिंह के पुत्र आदित्य कुमार ने 78 प्रतिशत अंक लाकर संभावना जगाई है I पुष्कर कुमार गिरि व सरिता गिरि कि पुत्री हर्षिता विभूति ने 93.5 प्रतिशत अंक लाकर बताया है की लड़कियां भी अब किसी मामले में लड़को से कम नहीं रही I




Recent Comments