सारण :बिहार दिवस के मौके पर दैनिक अखबार के कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
छपरा /सारण
बिहार दिवस के अवसर पर दैनिक अखबार प्रभात खबर कार्यालय (छपरा) परिसर में बुधवार को ब्यूरो चीफ ठाकुर संग्राम सिंह की उपस्थिति में ‘बिहार आगे की राह’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.जिसमें समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधियों ने इस संगोष्ठी के माध्यम से बिहार के गौरवशाली अतीत तथा विकास के मार्ग में राज्य के बढ़ते कदम पर खुलकर अपने विचार रखे. उक्त मौके पर साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, खेल, कला एवं संस्कृति तथा युवा वर्ग के प्रतिनिधियों ने आगे की राह को सुगम बनाने के कई आवश्यक सुझाव दिए तथा विकसित बिहार बनाने के निश्चयों का संकल्प लिया.




Recent Comments