पोखरेरा बाजार पर एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी,बिजली विभाग पर उपभोक्ता आक्रोशित
तरैया(सारण)17.08.2018।
थाना क्षेत्र के पोखरेरा बाजार पर गुरुवार की रात्री तीन दुकानों में चोरी की घटना प्रकाश में आया है।बाजार स्थित पीयूष टेलीकॉम मोबाईल दुकान के संचालक भीष्म यादव ने बताया कि दुकान का पल्ला उनाङ कर गुरुवार की रात्री अज्ञात चोर दुकान में घुसकर 1700 रुपया नकद और 15 सेट मोबाइल चोरी कर ली है।वही मो.राजू का साइकिल का साइकिल दुकान और नरेश साह के पान दुकान मे भी चोर दाखिल हुए है लेकिन दुकान में दो -चार सौ की सिक्के ही हाथ लगे है।इन दुकानों में कोई खास कीमती सामग्री नही होने के कारण चोरो ने ज्यादा हाथ सफाई नही किया है।बाजारवासियों ने बताया कि पहले चोर साइकिल दुकान में घुसे है फिर उसी दुकान से रड का खंती निकाल कर अन्य दुकानों का दरवाजा उनाड़ कर उसमे दाखिल हुए है।ईधर चैनपुर गाँव मे घर के द्वार पर लगी एक अपाची गाड़ी और बाहर सो रहे युवक के बिछावन से एक सैम सैंग का मोबाइल अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात्री ही चोरी कर लिया है।इस संबंध में चैनपुर निवासी शैलेश कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराई है।
*पोखरेरा बाजारवासियों ने बिजली विभाग के प्रति जताया आक्रोश*
पोखरेरा बाजार पर एक ही रात तीन दुकानों में चोरी कि घटना में बाजारवासियों ने बिजली विभाग को दोषी मानते हुए बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया है।दुकानदारों का कहना है कि जिन दुकानों में चोरी की घटना हुई है।उसके सामने एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है जिसमे सीसीटीवी कैमड़े लगे है।दुकान के बाहर भी सीसीटीवी कैमड़े लगे है।लेकिन रात भर बिजली नही रहने के कारण सीसीटीवी कमड़ा एक बजे रात्री के बाद बन्द हो गया है।रात्री एक बजे तक सीसीटीवी कमड़ा बैट्री पर चला है।लेकिन एक बजे के बाद बिजली नही आने के कारण बैटरी भस गया है।जिस कारण कमड़ा बंद हो गया है।अगर रात में बिजली रहती तो चोरी की सारी घटना सीसीटीवी कैमड़े में कैद हो जाती जिससे चोर आसानी से पकड़े जाते लेकिन बिजली नही होने के कारण ऐसा हुआ है।
*विधुत आपूर्ति कम होने के कारण,बिजली कम दिया जा रहा है:जेई*
तरैया कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि अभी 11 मेगवाड बिजली की आवश्यकता है लेकिन हमे बिजली विभाग से 09 मेगावाड ही बिजली मिल रही है।इसलिए क्षेत्रो में शिफ्ट वाइज कटौती कर बिजली सप्लाई करना पड़ रहा है।




Recent Comments