भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा दी गयी भावभीनी श्रधांजलि

वाराणसी 17 अगस्त, 2018: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा भावभीनी श्रधांजलि दी गई । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री एस के झा ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर अटल बिहारी बाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं ।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने अपनी छवि दलगत राजनीती से ऊपर उठकर इमानदार और राष्ट्रवादी जननायक के रूप में गढ़ी थी उसका ही नतीजा है कि उनके निधन पर आज पूरा देश मर्माहत है । अटल जी का करिश्माई व्यक्तित्व और ओजस्वी वाकपटुता उनके विरोधियों को भी आकर्षित कर अपना बना लेतीं थी । राष्ट्रभक्ति की भावना ,जनसेवा की प्रेरणा उनके नाम के अनुकूल ही अटल रही । भारत उनके मन में ,भारतीयता तन में समाहित रही । अटल जी को जितना सम्मान ,जितनी ऊंचाई मिलती गई उतना ही अधिक वे जमीन से जुड़ते गये । अटल जी का प्रखर राष्ट्रवाद और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण उन्हें सामान्य राजनीतिज्ञों से पृथक कर ऊपर ले जाता है जो करोड़ो देश वासियों को हमेशा प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) पी.सी.जायसवाल ,अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन) वी.के.श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अजय वार्ष्णेय ,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रतीक सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पांडेय ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) बी.पी.सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(O&F) अशोक कुमार , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाo एम एस नाम्बियाल , वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी माहताब हुसैन ,वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर/कर्षण धर्मेंद्र यादव,वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर/जनरल एम के सिंह ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय शभारत भूषण ,वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक बसंत राय , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (इंचार्ज) रोहित गुप्ता , मंडल कार्मिक अधिकारी(समन्वय) राहुल श्रीवास्तव , मंडल वित्त प्रबंधक के एन चौबे ,सहायक कार्मिक अधिकारी ए उराँव एवं शाखाधिकारी, विभिन्न कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं भरी संख्या में कर्मचारियों ने भी अटल बिहारी बाजपेयी जी के छायाचित्र पर श्रधासुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी ।