दिव्य आरोग्य आयुर्वेद एवं वेलनेस संस्थान के द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर में दर्जनों छात्र -छात्राओं को किया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच
अमनौर/सारणः दिव्य आरोग्य आयुर्वेद एवं वेलनेस संस्थान के चिकित्सक के द्वारा प्रखंड के सरस्वती ज्ञान मंदिर, अमनौर परिसर में विधालय के दर्जनों छात्र -छात्राओं को निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया. सोमवार को विधालय परिसर में लागाये गये निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे चार दर्जन से मैगनेटिक एनलाइजर मशीन से स्वास्थ्य जांच किया गया. वहीं स्वास्थ्य रहने के लिए अलग अलग टिप्स दिये गए. इस मौके पर स्वास्थ्य जांच कर रहे चिकित्सक डॉ. इन्द्रजीत कुमार तिवारी ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से स्कूली बच्चों को प्रत्येक सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से विधालय के क्षेत्रीय प्रबंधक आचार्य सर्व विजय, नागभूषण तिवारी, शिशक अरुण कुमार , दिपक कुमार सिंह, विपिन कुमार, प्रिती कुमारी, समिता कुमारी, कुमकुम कुमारी, नीतु कुमारी, तान्या कुमारी, ब्यूटी कुमारी अन्य शिशक शामिल थे.
Recent Comments