*पोखरेड़ा में श्री राम जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा कि तैयारी को लेकर हिंदू युवा समिति ने किया बैठक*
तरैया।(03.04.2019)
प्रखंड के पोखरेड़ा देवी स्थान परिसर में बुधवार को हिंदू युवा समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ श्री राम जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक किया।जिसमें यह निर्णय लिया गया की गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रामनवमी धूम-धाम के साथ मनाया जायेगा।उक्त अवसर पर दल हनुमान-मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं पूजनोत्सव के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।बैठक की अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया।उक्त मौके पर सचिव संजय सिंह सेंगर,कोषाध्यक्ष राहुल राज, विनय कुमार सिंह, संतोष सिंह, अमित कुमार शर्मा, जगलाल साह, मनोज कुमार साह, ललन कुमार महतो, जितेंद्र कुमार, विवेक सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह, पंकज कुमार साह, कुंदन कुमार, कृष्णा कुमार, सुशील यादव व अन्य मौजूद थे ।