समस्तीपुर :भाजपा के गुजरात और हिमाचल में जीत के जश्न बिभुतिपुर में भी मना,विजय जुलूस में अबीर-गुलाल के साथ खूब हुयी आतिशबाजी
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर द्वारा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की प्रचंड जीत के अवसर पर विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाते हुए जमकर आतिशबाजी की। विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं के द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जैसे नारों से पूरा प्रखंड परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर प्रखंड अस्पताल, विभूतीपुर थाना, प्रखंड मुख्यालय, परिसर में उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को भारतीय जनता पार्टी की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया, और इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को साधुवाद दिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह उनकी पहली परीक्षा थी, और राहुल गांधी ने और कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में जिस प्रकार से जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति की, उसको जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। आज की जनता, गुजरात की जनता विकास चाहती है, जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। भारत की जनता अब इस प्रकार की राजनीति करने वालों का सफाया करने वाली है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नरेंद्र मोदी से टक्कर लेने लायक नेता अभी पूरे भारत देश में नहीं है, इसके पीछे नरेंद्र मोदी के देशभक्ति और दिन-रात गरीबों के प्रति चिंता करना है। आज के नेता खुद को पेट भरने के लिए घोटाले करते हैं, तो नरेंद्र मोदी अपने घर परिवार को छोड़कर दिन-रात जनता की ओर देश की सेवा में लगे रहते हैं।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विभूतिपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबूसाहब झा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ चौधरी तूफान, नेता अरविंद कुमार, विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर, जिला पार्षद रीना राय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार लाल, अभिषेक कुमार अनल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री दिनेश ठाकुर, मंडल के महामंत्री दीपक झा, रामलाल तांती, सुदीन कुमार, विनय कुमार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विभूतिपुर दक्षिणी मुरारी झा, विभूतिपुर उत्तरी कुंदन झा, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, कपिलेश्वर सिंह, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, सुशील झा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे




Recent Comments