शुक्रवार को अंतिम दिन 222 प्रत्याशियों ने किया नामजदगी का पर्चा दाखिल,
कुल 2,046 प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में डटे
चन्र्दशेखर यादव
एकमा ,सारण । एकमा प्रखण्ड में पंचायत चुनाव के नौवें चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिले का आज, शुक्रवार को अंतिम दिन था । गहमागहमी के बीच आज विभिन्न पदों के लिए कुल 222 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया । इनमें मुखिया पद के लिए 26, सरपंच पद के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 9, वार्ड सदस्य के लिए 72 एवं पंच के लिए 105 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
18 पंचायतों के लिए मुखिया, सरपंच , पंचायत समिति सदस्य , वार्ड सदस्य एवं पंच के लिए गत शनिवार से आरंभ नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया आज , शुक्रवार को अंतिम दिन तक कुल 2046 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है ।
आज के नामांकन की खास बात है कि पूर्व मुखिया राजकुमारी देवी पछुआ पंचायत से ,तो उनका पति सत्येन्द्र प्रसाद ने एकसार पंचायत से नामांकन पत्र दाखिल किया । वैसे नामजदगी का पर्चा दाखिल करनेवालों में ममता देवी, गुड़िया देवी , प्रीति कुमारी, उदय राम, पूनम देवी ,अनिता देवी आदि के नाम उल्लेखनीय हैं ।
एकमा प्रखण्ड के बीडीओ सह प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी डा सत्येन्द्र पराशर की कुशल देखरेख में एक तरफ जहां शांतिपूर्ण एवं सुगमतापूर्वक आज नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी, वहीं दूसरी तरफ एकमा अंचल पदाधिकारी सह वाहन कोषांग प्रभारी कुमारी सुषमा की सुझबुझ के चलते नामांकन प्रक्रिया के दौरान वाहनों को नियंत्रित किया जा सका ।
छह दिवसीय इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों,प्रस्तावकों एवं समर्थकों की भीड़ को कन्ट्रोल करने में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने अथक प्रयास किया,जिसका नतीजा है कि इतनी भीड़ जुटी , लेकिन कोई अप्रतिम वारदात नहीं हुई । और नामांकन प्रक्रिया का शोर थमा गया ।