दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

आज 13 जून को आरओ एवं कूलिंग फ्रीजर लगे हुए एक प्याऊ का उद्घाटन चारों तरफ गरिमा देवी सिकारिया, सभापति नगर परिषद बेतिया द्वारा सुप्रिया सिनेमा कैंपस में किया गया। यह प्याऊ बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल द्वारा स्थापित किया गया है। सभापति द्वारा आये लोगों को ग्लोबल वार्मिंग से आने वाले संकट के बारे में बताया और पोलोथिन के बहिष्कार के लिए समझाया। साथ ही सभापति ने जमीन के अंदर पानी के कम होते लेवल पर चिंता जताई। सभापति ने कहा कि इस प्याऊ के ठंडे पानी से राहगीरों एवम स्थानीय लोगो को इस गर्मी में काफ़ी राहत मिलेगी।