अब समय पर रिपोर्ट के साथ होगी पैसे की बचत

पटना(अनूप नारायण सिंह):

बिहार की राजधानी पटना में अपने उत्कृष्ट जांच रिपोर्टों के कारण विश्वसनीयता का प्रतीक बन चुका डॉक्टर प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर बिहार के पैथोलॉजी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है.राजधानी पटना स्थित डॉ. प्रभात रंजन एंड रिसर्च सेंटर राज्य का पहला और एकमात्र ऐसा सेंटर है, जहां गंभीर से गंभीर बीमारियों की जांच पटना में होती है। इतना ही नहीं अब यह संस्थान पूरे बिहार में फ्रैंचाइजी मॉडल प्रारंभ करने जा रहा है। जिससे मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
संस्थान के निदेशक डॉ प्रभात रंजन व डॉ रूपम रंजन ने संयुक्त रूप से ने बताया कि अबतक पटना में जितने भी बड़े डायग्नोस्टिक सेंटर है वे बिहार से बाहर के सेंटरों के फ्रेंचाइजी है। ये कई गंभीर बीमारियों की जांच के लिए सैंपल प्रदेश से बाहर भेजते है। जिसका रिपोर्ट मरीज को कई-कई दिनों बाद मिलता है। जिसकी वजह से मरीजों को कई बार इलाज कराने में काफी परेशानी होती है। वहीं पैथोलॉजी सेंटर द्वारा मरीजों से जांच के पैसे भी अधिक लिए जाते है। इसके ठीक विपरीत हमारे सेंटर में बड़ा से बड़ा जांच पटना में ही अत्याधुनिक यंत्रों द्वारा किया जाता है। जिससे मरीजों को कम पैसे और समय पर रिपोर्ट मिलने की वजह से उनका इलाज भी सही समय पर होता है और उन्हें आर्थिक बचत भी होती है। उन्होंने बताया कि अब सेंटर ने पूरे प्रदेश में अपने फ्रेंचाइजी मॉडल प्रारंभ करने जा रही है। जिससे जहां लोगों को रोजगार के साथ-साथ प्रदेश के मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट मिलने से उन्हें अपने गंभीर बीमारियों के इलाज के लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।