
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के शक्ति केंद्र असोइयां शनि मंदिर के पास वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्ष लगाने के लिए संकल्प दिलाया गया.पर्यावरण को बचाने और जीवन को सुखद बनाने के लिए पेड़ लगाने की अपील की गई. राष्ट्र के नाम पेड़ को लगाना आने वाली पीढ़ियों को बचाना है यही संकल्प लेकर राष्ट्र के नाम संदेश दिया. इसमें बीजेपी के नगर अध्यक्ष राकेश कुमार उजाला, हरेंद्र सिंह, लोचन राम, वीरेंद्र सिंह, सुरेश्वर सिंह, सरवन कुमार गुप्ता, सोनू सिंह, तारकेश्वर तिवारी, वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे. वही शिल्हौरी मंदिर परिसर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने वृक्षारोपण किया. इस मौके पर अन्य कई लोग शामिल रहे.




Recent Comments