गजब : मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते यूपी की युवती का बिहार के युवक से हुआ दोस्ती

मिलने की बेताबी ऐसी की युवती घर से भाग दोस्त से मिलने पहुंची मढ़ौरा
यूपी पुलिस ने युवक-युवती को गिरफ्तार कर ले गयी यूपी
मढ़ौरा(सारण)। यूपी पुलिस द्वारा मढ़ौरा के अगाहरा गांव के इंटर के 19 वर्षीय छात्र व यूपी-आगरा की एक 18 वर्षीय युवती की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।जिसमें दोनों की मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान नजदीकियां इतनी बढ़ी की युवती आगरा से अपने घरवालों को बिना बताएं युवक से मिलने के लिए भागकर मढ़ौरा पहुंच गई।आगरा के हरिपर्वत थाना अंतर्गत गांधीनगर निवासी युवती के घरवालो ने मामलें को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की।जिसके बाद यूपी पुलिस ने दोनों को मढ़ौरा के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी लेकर चली गई।मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अगाहरा गांव निवासी राहुल की गिरफ्तारी पर घरवाले अचंभा में है कि इंटर में पढ़ने वाले राहुल की गतिविधियां बिल्कुल सामान्य थी, तो पुलिस राहुल को किस मामलें में गिरफ्तार कर के ले गई।गिरफ्तारी के वक्त पुलिस टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।गिरफ्तार युवक गौरा ओपी क्षेत्र के अगाहरा गांव के हरेराम राय का 19 वर्षीय इंटर का छात्र राहुल कुमार बताया गया।इस संबंध में गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने गिरफ्तारी की बात तो बताई लेकिन मामलें में विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया।वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी पुलिस स्कॉर्पियो से एक वर्दीधारी पुलिस के साथ सादे लिबास में पुलिस टीम आई थी, जिसमें एक महिला पुलिस भी शामिल थी।लेकिन मामलें को लेकर माजरा समझ मे लोगों को नहीं आया। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं जोरो पर है।
युवक को मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान युवती से हो गया था गहरा दोस्ती
गिरफ्तार युवक की गिरफ़्तारी का तार अब प्रेम प्रसंग से जुटता हुआ प्रतीत हो रहा है।युवक की गिरफ्तारी के साथ ही मढ़ौरा से किराए में रह रही एक यूपी की आगरा के हरिपर्वत थाना अन्तर्ग गांधीनगर निवासी 18 वर्षीय युवती की भी पुलिस द्वारा बरामदगी से अब एक-दूसरे के जुड़ने के संकेत साफ हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार यूपी की युवती तीन दिन पहले मढ़ौरा के अगाहरा गांव के एक युवक दोस्त को लेकर मढ़ौरा नगर आई थी और मढ़ौरा नगर के ही एक मकान मालिक से फोन पर बात करके अपनी आधार कॉपी भेजा और स्थानीय पॉलिटेक्निक में पढ़ाई का हवाला देकर किराया का फ्लैट लेकर रह गई।साथ में आये दोस्त ने मकान मालिक को फोन पर बात कर अपने को स्थानीय अगाहरा गांव का बताया और कहा कि युवती मेरे दोस्त की बहन है।इसके परिवार वाले भी बीच-बीच में आया-जाया करते रहेंगे।तब तक मढ़ौरा में रहते अभी दो दिन ही बीते थे कि रविवार को एक स्कॉर्पियो में यूपी पुलिस युवती के परिजनों के साथ आई और उसे अपने साथ लेकर चली गई।अब चर्चा है कि युवक को मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान नजदीकियां बढ़ती चली गई और तीन दिन पहले युवती युवक से मिलने मढ़ौरा पहुंच गई।जिसके बाद युवक ने उसे मढ़ौरा में एक किराए का एक फ्लैट में रखवा दिया।उधर युवती के परिजन यूपी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और पुलिस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर युवक तक मढ़ौरा के अगाहरा गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके निशानदेही पर युवती की भी मढ़ौरा नगर क्षेत्र से एक किराए के मकान से बरामदगी कर दोनों को साथ मे यूपी लेकर चली गई।




Recent Comments