तरैया 03.07.2020
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष एवं तरैया विधानसभा के प्रत्याशी प्रो. धनन्जय कुमार सिंह ने पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को त्राहिमाम संदेश भेजा है।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी है।जहाँ एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वही दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उसपर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है।जिस समय भाजपा की सरकार बनी उस समय पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रु.प्रति लीटर एवं डीजल पर 3.46 रु.प्रति लीटर था।लेकिन पिछले छह सालो में भाजपा ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 23.78 रु.प्रति लीटर एवं डीजल पर 28.37 रु.प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है।पिछले तीन साल में भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 21.50 रु.और डीजल पर 26.48 रु.प्रति लीटर बढ़ा दिया।जिससे देश के नागरिकों का इससे ज्यादा शोषण और क्या हो सकता है।24 जून को कच्चे तेल का प्रति लीटर भाव 20.60 रु.बनता है।इसके विपरीत पेट्रोल-डीजल के मूल्य आसमान छूकर 80 रु.प्रति लीटर पहुँच गए है।जिससे साबित होता है कि मोदी सरकार भारत के भोले भाले नागरिकों की जेब पर डाका डालकर उन्हें लूट-खसोट रही है।वही कच्चे तेल की दाम 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था जो 24 जून को गिरकर 43.41अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया,यानि इसके मूल्य में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट हुई है।इसके बावजूद भाजपा सरकार ने पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान पर पहुँचा दिए है।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,साहेब साह,मनोज सिंह नागेंद्र तिवारी,अजय राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments