मांझी(सारण)। शुक्रवार को मांझी थाना क्षेत्र के चेंफुल निवासी कमल मांझी की आठ वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी की दाहा में डूबकर मौत हो गई। घटना तब हुई जब वह अपनी सहेलियों के साथ नदी में स्नान कर रही थी। मांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। यह जानकारी स्थानीय बीडीसी नागेन्द्र कुमार ने दी।