दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शराब नहीं पिएंगे नहीं किसी को पीने देंगे ।
बैरिया थाना परिसर बैरिया मे शराब निषेध को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने संकल्प लिया । इस दौरान थानाध्यक्ष राणा प्रसाद के नेतृत्व मे अधिकारी ने न शराब पीने न शराब किसी को पीने देने का संकल्प लिया । सोमवार को वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार मध निषेध अभियान को सार्थक बनाने के लिए बैरिया पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को शराब नहीं पीने तथा किसी को भी शराब नही बेचने देने की शपथ ली। बैरिया थाना अध्यक्ष राणा प्रसाद ने मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैरिया थाना क्षेत्र में शराब नहीं बेचने देना है । किसी भी चौक चौराहों पर शराब बिक्री का खबर मिला तो खैर नहीं है । वही अधिकारी क्षेत्र मे गश्ती के दौरान लोगो को शराब नही पीने के प्रति जागरूकता लाए ।इससे होने वाली हानि को बताए ।ताकि लोग नशापान न करे ।




Recent Comments