पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व सांसद ने जताया शोक

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने श्रीराम जन्ममहोत्सव के स्तंभ रहे पूर्व विधायक कौशलेंद्र प्रसाद शाही उर्फ बबुआ जी के निधन पर गहरी सवेंदना व्यक्त की. उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पण किया. पूर्व सांसद ने बताया कि कौशलेंद्र प्रसाद शाही जी के समाज को एकमुख्य धारा के लाने वाले समाजसेवी व जनप्रिय नेता थें. आज हम लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे है. भाजयुमो नेता सह भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने भी शोक व्यक्त किया. समाज के अंधकार से प्रकाश के नायक को नम आंखों से विदाई दी. श्रदांजलि देने में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, मुखिया संजय यादव, पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव, विजय गिरी मंडल अध्यक्ष, जिला पार्षद महेश यादव, अनुज साह, विकास कुमार, मनोज साह, दिलीप प्रसाद इत्यादि शामिल थे.
————-