
छपरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन में शहर के विभिन्न इलाकों में पौधारोपण किया। सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश में भी क्लब के सदस्यों ने इस दिवस को खास बनाते हुए पौधारोपण किया।
लायंस क्लब छपरा टाउन पर्यावरण चेयर पर्सन लायन विकास कुमार ने बताया कि वर्ष में कई बार गमला युक्त पौधा हम लोग विशेष दिवस पर क्लब की ओर से लोगों को भेंट करते हैं। वही पौधारोपण भी करते हैं। लेकिन आज का दिन खास है इसलिए बारिश में भी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया है। मारुति मानस मंदिर और गाइडलाइन केमिस्ट्री क्लासेज में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, सचिव सतीश पांडे, विकास कुमार, धीरज सिंह, शुभम पांडे, विक्की गुप्ता, लियो मोहित कुमार,लियो राशिद रिज़वी, सबाना उपस्थित थे।




Recent Comments