————

भूमि विवाद में वृद्ध को पटक-पटक कर मारा, गंभीर

✍परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नबीगंज. नबीगंज ओपी क्षेत्र के ख्वासपुर मलिकाना निवासी शेख 75 वर्षीय इस्लाम
के निजी जमीन पर जबरन जुड़ाई किए जाने का विरोध किए जाने पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पटक-पटक कर जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह जमीन पर गिर बेहोश हो गये. बेहोशी हालात में गांव के आस-पास के लोगों एवं परिजनों ने नबीगंज सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना बुधवार की बताई जाती है. घायल वृद्ध शेख इस्लाम ने गांव के शेख अशफाक, मूलन खातून, शबनम खातून एवं अन्य अज्ञात को बयान देकर नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई हैं. ज्ञात हो कि शेख इस्लाम द्वारा दो कट्ठा जमीन खवासपुर मालिकाना में बैनामा खरीद की गई थी, जो विगत 20 वर्षों से उनके कब्जे में है. जिस पर जबरन पड़ोसियों व आरोपियों द्वारा इट बालू सीमेंट रखकर दीवाल की जुड़ाई कराई जा रही है.
————–

दो पक्षों में मारपीट

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. जामो बाजार थाना क्षेत्र स्थित स्थानीय बाजार में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मामले में एक पक्ष की रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराकर विजय पाली, राहुल कुमार, बालेश्वर माली, मीना देवी, प्रीति कुमारी, ब्यूटी कुमारी को नामजद किया है. जबकि दूसरे पक्ष के मीना देवी ने अजय माली, रीता देवी, अंजलि कुमारी, अनुप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करयी है.
—————–