जेपी विश्वविद्यालय ने सारण प्रमंडल के छात्रों के साथ किया धोखा:- आर एस ए
छपरा : 2 अप्रैल 2018
शहर के आर एस ए कार्यालय पर संगठन की पदाधिकारियों की बैठक हुई , जिसमें आंदोलन का समीक्षा की गई और वह आगे के आंदोलन की रणनीति तय की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सारण प्रमंडल के छात्रों के साथ धोखा किया है विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा मंडल में निर्णय लिया था कि 2 अप्रैल 2018 को स्नातक एवं स्नातकोत्तर का परीक्षा शेडूल एवं फार्म भरने का डेट घोषित किया जाएगा । लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने धोखा दिया है इसकी कड़ी अंजाम विश्वविद्यालय प्रशासन को भुगतना पड़ेगा । जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रतिकुलपति यहां के छात्रों के साथ साजिश कर रहे हैं । बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महासचिव विशाल सिंह ने कहा कि पीएचडी कोर्स वर्क तृतीय बैच में क्यों नहीं नामांकन कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन में क्या कठिनाई है यहां के छात्रों को नए-नए साजिश रच कर उच्च शिक्षा से वंचित करने का साजिश रच रहा है। विश्वविद्यालय महासचिव राहुल तिवारी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था तो खराब है ही इस विश्वविद्यालय में कोई खेल सचिव नहीं है ना ही कोई सांस्कृतिक सचिव है। यहां के छात्र ना खेलने बाहर जा रहे हैं नहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं । आंदोलन में यह भी तीनों मुद्दे को जोड़ा जाए जो बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खेल कैलेंडर और सांस्कृतिक कैलेंडर लागू करने के लिए भी संगठन आंदोलन में जुड़ेगी और इसके लिए लड़ाई लड़ेगी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के धोखेबाजी एवं स्नातकोत्तर स्नातक परीक्षा शेड्यूल जारी करने पीएचडी कोर्स वर्क के तृतीय बैच में नामांकन एवं सांस्कृतिक एवं खेल कैलेंडर लागू करने हेतु आंदोलन कल से और तेज करेगी । बैठक में प्रमुख रूप से पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ गुलशन यादव जगदम कॉलेज के अध्यक्ष रणवीर सिंह जगदम कॉलेज प्रभारी राजकुमार सिंह सचिव अजय कुमार गुप्ता गुड्डू कुमार अभिषेक कुमार पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के महासचिव रुपेश कुमार यादव आलोक कुमार समेत संगठन के सारे पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।इसकी जानकारी
अर्पित राज गोलू, अध्यक्ष आर एस ए ने प्रेस में दी ।




Recent Comments