दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, रेफर
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गोरेयाकोठी. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार पर बुधवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विपरीत दिशा से आमने-सामने दोनों बाइक चालकों ने अपना नियंत्रण खो दिया. जिससे दोनों में टक्कर हो गयी. जिसमें चंदौली गांव निवासी अभिमन्यु कुमार व सोनू कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव घायल हो गये. वहीं दूसरा बाइक चालक राजन खान पिता अशरफ खान गोपालगंज जिले के विशुनपुरा गांव निवासी बताया जाता है. तीनों को जख्मी हालत में लोगों द्वारा गोरेयाकोठी पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटनास्थल पर पहुंच एसआई सुरेश सिंह ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया. तीनों ही बच्चे नाबालिग है, ऐसी स्थिति में कहीं ना कहीं परिवारजनों की लापरवाही है. उधर तीनों युवकों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
————–




Recent Comments