
• रूडी ने सिकन्दराबाद से सांसद केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से की थी बात
• सारण जिलाधिकारी और हैदराबाद के उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क में रहे सांसद और उनका कार्यालय
• सांसद रुडी हर पल मृतकों के परिजनों के साथ संपर्क में रहे, एम्बुलेंस से मजदूरों के पार्थिव शरीर को पहुंचवाया उनके पैतृक घर
• रुडी ने कहा शहरीकरण से बढ़ते कारोबार व्यवसाय पर बननी चाहिए राष्ट्रीय नीति
• प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों की सुरक्षा और प्रगति के मद्देनजर देशव्यापी कानून बनाने की आवश्यकता
पटना, 24 मार्च 2022 । तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कबाड़ के गोदाम में तड़के चार बजे के आस पास हुए अग्निकांड में बिहार के 11 श्रमिक जिंदा जल गये। इस दुःखद घटना पर सांसद राजीव प्रताप रुडी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मामला उठाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर सदन के माध्यम से बताया कि मृतक ग्यारह श्रमिकों में सारण के भी 9 श्रमिक हैं जो सारण के अमनौर, मकेर, मढ़ौरा, परसा, रिविलगंज और बनियापुर के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस मामले पर संवेदना व्यक्त की थी इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी व्यक्त किया। सांसद ने इसके लिए बिहार सरकार, तेलंगाना सरकार, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी॰ किशन रेड्डी और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। विदित हो कि तेलंगाना के सिकंदराबाद से लोकसभा सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी॰ किशन रेड्डी तथा वहां के अन्य नेताओं से भी वार्ता की जिन्होंने इस हृदय विदारक घटना में मृतकों के परिजनों की हर संभव सहायता की है। तेलंगाना सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ गोदाम के मालिक की गिरफ्तारी कराई और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर विमान द्वारा पटना तक पहुंचाने की व्यवस्था की। मजदूरों के पार्थिव शरीर जब तक उनके परिजनों के पास नहीं पहुंचे तब तक हर पल सांसद सभी के संपर्क में रहे।
सांसद ने इस संबंध में सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तेलंगाना सरकार ने श्रमिकों के शव का पोस्मार्टम कराया और शव को गुरुवार को विमान द्वारा पटना भी भेजवाने की व्यवस्था और परिजनों को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस घटना के संज्ञान में आते ही प्रधानमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सांसद ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 9 लाख रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि की घोषणा की चुकी है और आगे वित्तीय सहायता मिल सकती है।

गुरुवार को मजदूरों का शव पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां सांसद रुडी के निर्देश पर मृतकों के परिजनों के साथ अमनौर विधायक मंटू सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, संबंधित पंचायतों के मुखिया और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद शव वाहन और सांसद पंचायत एम्बुलेंस सेवा से इन शवों को मृतकों के घर परिजनों के पास पहुंचाया गया। देश में जैसे-जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है वैसे-वैसे कचरे और कूड़ों का ढेर भी बढ़ता जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक शहर में कबाड़ नियंत्रण और उसके नियमन के लिए एक राष्ट्रव्यापी नीति बनाने की आवश्यकता है ताकि कबाड़ को उचित ढंग से निष्पादित किया जा सके। उन्होंने सदन में दिये गये अपने वक्तव्य को दोहराते हुए पत्रकारों से कहा कि लगभग एक करोड़ बिहारी देश विदेश में काम कर रहे है। जो बिहार के लोग या अन्य राज्यों के लोग जो दूसरे राज्यों जाकर अपनी आजीविका चलाते है, जो श्रमिक वहां के उद्योग धंधों में जोखिम भरे काम करते है उनके लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए ताकि उनका जीवन सुरक्षित हो सके और उनके परिजनों को भी प्रगति का नया मार्ग मिल सके।
बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सांसद ने सारण के जिलाधिकारी और सारण प्रमंडल के आयुक्त तथा अन्य स्थानीय उच्चाधिकारियों से वार्ता की और तत्संबंधित निर्देश भी दिया। तेलंगाना के सिकंदराबाद से लोकसभा सांसद व केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी॰ किशन रेड्डी और तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बांद संजय कुमार से भी वार्ता की। रुडी ने अपने मित्र व हैदराबाद के वर्तमान पुलिस कमिश्नर सी वी आनन्द, जिला कलेक्टर एल शरमन समेत अन्य उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जिसके बाद तेलंगाना सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ गोदाम के मालिक की गिरफ्तारी कराई और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर विमान द्वारा पटना तक पहुंचाने की व्यवस्था की।




Recent Comments