विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगहा अनुमंडल क्षेत्र के रामनगर थाना अंतर्गत नरकटियागंज समेत चंपारण की राजनीति में आए फखरुद्दीन खाँ की हत्या आज दिन शुक्रवार को दोपहर गोलीमार कर हत्या कर दी गई। इस सम्बंध में बताया जाता है कि उन्हें उन्हीं के गाँव रामनगर के छवघरिया मे फोन पर सूचना देकर एक तालाब पर बुलाया गया। जहाँ वे तत्क्षण अकेले पहुँच गए। वहां पर मौजूद अज्ञात लोगों ने फखरुद्दीन खान को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। फखरुद्दीन को गोली मारने की ख़बर जंगल मे आग की माफ़िक फैल गई। मौके पर मौजूद गाँव के लोग पहुंचे और फखरुद्दीन को लेकर आनन फानन में रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहाँ मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। पुलिस ने फखरुद्दीन के शव को अपने कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में है। अब पुलिस फखरुद्दीन के मोबाइल से यह पता करेगी कि किसने फोन कर बुलाया। उल्लेखनीय है कि फखरुद्दीन खाँ की पत्नी नाज़नीन खानम सोहसा पंचायत रामनगर की मुखिया हैं। वर्ष 2009 में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बने। उस वक्त वे द्वितीय स्थान पर रहकर अपना राजनीतिक कद बढ़ाया। इसके अलावे रामनगर विधानसभा से दो बार दूसरे स्थान पर रहे। नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से 2010 में निर्दलीय चुनाव लड़े और भाजपा की राह आसान किया। उन्होंने लोजपा, राजद और कांग्रेस का दामन थामा तथा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को स्थापित करने का प्रयास किया। राजनीति में पदार्पण से पूर्व उन्होंने अपने निकट सम्बन्धी की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की, पढ़ाई के दौरान घर छवघरिया आने पर हत्या के संगीन आरोप में फरार हुए। उसके बाद ज़ुर्म की दुनिया का चर्चित चेहरा बन गए। फिलहाल काँग्रेस पार्टी की राजनीति में डॉ अखिलेश सिंह से काफ़ी नज़दीकियां चर्चा में रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही तथ्य सामने आ सकते है





Recent Comments