
सारण जिला भाजपा के आधार स्तंभ थे गणेश बाबु- भाजपा जिला अध्यक्ष
दैनिक खोज खबर/डोरीगंज(सारण)सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के मानुपुर जहाँगीर गाँव स्थित पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्व गणेश कुमार सिंह स्मारक परिसर मे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्व गणेश कुमार सिंह 31 वी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी ।इस अवसर पर अपने संबोधन मे भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्व गणेश बाबु जिला भाजपा के आधार स्तंभ थे । जनसंघ काल से ़ही पार्टी के विकास के लिए निरंतर काम करते रहे ।वही अपने संबोधन मे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि स्व गणेश बाबु हम सब के राजनैतिक गुरु थे ।वो हमेशा समाजसेवा मे तत्पर रहा करते थे उनके अथक प्रयास का ही प्रतिफल है कि आज भाजपा जिला मे अपने परचम लहरा रहा है ।इस अवसर पर सभी आगत अतिथियों ने सर्व प्रथम स्व गणेश कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । स्व गणेश कुमार सिंह लगातार तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे साथ छात्र जीवन मे भी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे । उन्होंने 1990 मे भाजपा से छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन कुछ मतों से चुनाव हार गए ।
इस अवसर पर बुथ कमिटी का भी गठन किया गया ।
वे हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहा करते थे ।उनकी जिले मे एक ईमानदार नेता की छवि थी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह , जिला मंत्री सत्यानंद सिंह , भाजपा नेता श्री निवास सिंह , प्रदेश मंत्री अजय माँझी , गरखा पुर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह , गरखा पश्चिमी प्रखण्ड अध्यक्ष अजय शर्मा , सदर पुर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना साह , वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह , दिनेश सिंह राजन , हरेश्वर सिंह , मुखिया विनय राय , पैक्स अध्यक्ष मनोज राय , सुमन जी शिक्षक , प्रधानाचार्य अशोक राय , बसंत सिंह , चन्द्रमा राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments