
छपरा/परसा(सारण)। परसा प्रखंड के परसौना के लालबाबू साह के पुत्र अखिल कुमार नीट परीक्षा में 635 अंक के साथ ऑल इंडिया 6952 रैंक प्राप्त करने पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष छोटी कुमारी के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार साह ने फूल माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।साथ ही धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा ये अपने माता-पिता साथ साथ अपने समाज एवं जिला का नाम रौशन किया है।इनके सफलता से जिला के लिए गौरव की बात है।इससे जिला के युवाओं में नए जोश एवं ऊर्जा प्राप्त होगा।अखिल कुमार के सफलता ने युवा पीढ़ी के लिए सन्देश दिया है कि अगर आपको कुछ करना है तो एक लक्षय बनाकर कड़ी मेहनत करें कामयाबी जरूर मिलेगा।भविष्य में बच्चों को पढ़ाई में हरसंभव मदद दिया जाने का भरोसा दिया।इनके सफलता में पिता लाल बाबू प्रसाद ( दवा व्यवसाई )माता पिंकी देवी ( आंगनबाड़ी सेविका ),चाचा श्याम बाबू प्रसाद,चाची कविता गुप्ता(शिक्षिका) का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।मालूम हो कि अखिल कुमार की पढ़ाई
हैरिटेज पब्लिक स्कूल, सोनपुर, सारण से हुआ।इन्हें बोर्ड परीक्षा में 95% अंक आया था। इनका इंटरमीडिएट – 83% (बिहार बोर्ड )धर्मनाथ राय इंटर कॉलेज, कैतूका नंदन, मकेर, सारण से है।





Recent Comments