पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

बेतिया: विगत 21 नवम्बर को अवैध गर्भपात के कारन हुए एक नाबालिग की मृत्यु मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उचित कार्यवाई की मांग की है.आईएमए ने उक्त जानकारी देते हुए मीडिया को बताया की अवैध नर्सिंग होम में बिना किसी डिग्री और प्रशिक्षण के हीं कर्मी कार्य करते हैं.जिससे अधिकतर घटनाएँ घटती रहती हैं. उन्होंने आम जनता से भी ऐसे नर्सिंग होम और दलालों से सावधान रहने की अपील की. आईएमए जिला पुलिस कप्तान द्वारा किये गए कार्यवाई का भरपूर समर्थन करता है साथ हीं जिला प्रशासन से अनुरोध करता है की एक अभियान चलाकर जिले से ऐसे नर्सिंग होम का सफाया किया जाये.