पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को पहुंचेगी मांझी, सांसद सीग्रीवाल ने सरयू नदी के रामघाट पहुंच लिया जायजा

मांझी (सारण) : भारत रत्न व पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गरुवार को दोपहर मांझी पहुंचेगी तथा रामघाट पर आयोजित श्रधांजलि सभा के उपरांत प्रदेश भाजपा के बड़े नेता पवित्र सरयू नदी में अस्थि विसर्जित करेंगे।
महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आज राम घाट पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने सारण के डीएम सुब्रत सेन तथा एसपी हरकिशोर राय से फोन पर बात की तथा उनसे स्वयं स्थल निरीक्षण करने तथा प्रशासनिक स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही।

उन्होंने नदी की तीब्र धारा व खतरनाक लहरों को देखते हुए एक जल जहाज उपलब्ध कराने का डीएम से आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग आधा दर्जन बड़े नेता रथ पर सवार व अस्थि कलश लेकर गुरुवार को दोपहर एक बजे राम घाट पहुंचेंगे तथा विशाल श्रधांजलि सभा होगी।

उन्होंने कहा कि महाराज गंज व सारण खासकर मांझी के लोगों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि भारत के अबतक के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता अटल जी का अस्थि कलश विसर्जित करने का सौभाग्य हमें मिला है। उन्होंने बताया कि रामघाट पर होने वाले इस आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन का समन्वय रहेगा।
इससे पहले सांसद ने स्थानीय शिवकुमारी देवी आई टी आई के सभागार में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद रमाशंकर मिश्र शांडिल्य मकेश्वर सिंह शिवाजी सिंह मनोज पाण्डेय बदरे मुनीर खां जयकिशोर सिंह बबलू शर्मा पंकज सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज हीरालाल यादव राजा सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन पार्टी अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने किया।




Recent Comments