मांझी(सारण) । प्रखंड के कौरुधौरु निवासी व अवकाश प्राप्त रेलकर्मी मोती यादव का रविवार को निधन हो गया। वे पूरे एक सौ वर्ष के थे। स्व यादव सारण जिला पतंजलि योग समिति के प्रभारी अनिरुद्ध यादव के दादा थे। सरयू नदी के किनारे उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।