पुलिस वर्दी में पीछा कर स्वर्ण व्यवसायी को लूटे अपराधी

छपरा। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि छपरा के देहात क्षेत्र से पैसा वसूली करने के बाद स्वर्ण व्यवसाई निपन दादा अपने वाहन से छपरा शहर को लौट रहे थे। इसी दरमियान गड़खा के पास पुलिस लिखी वाहन से पुलिस के वर्दी में अपराधियों ने उनका 2 किलोमीटर तक पीछा का गाड़ी को रोका। पुलिस ले विश्वसनीयता के चलते व्यव्सायी ने गाड़ी रोके दिया। गाड़ी रोकते ही दो वर्दीधारी निपन दादा के गाड़ी में बैठ गए। अपने को स्पेशल ब्रांच का अधिकारी बताते हुए स्वर्ण व्यव्सायी के साथ गली गलौज कर बैग झपट लिए।
अपराधियो ने व्यव्सायी निपन दादा से वाहन का चाभी और मोबाइल भी छीन एसपी साहब से बात करने का हवाला देते हुए गाड़ी में बैठा फरार हो गए। अंधेरा के चलते घंटो बाद व्यव्सायी निपन दादा को अहसास हुआ कि उनके साथ लूट करते अपराधी भाग गए हैं।फिलहाल लूट में गई राशि और आभूषण का खुलासा नही हो पाया है लेकिन दबे जुबान लोग 20 लाख रुपये और आभूषण के लूट की बात कर रहे है।