सड़क दुर्घटना में हेडमास्टर जख्मी
नगरा(सारण) : खैरा थाना क्षेत्र के छपरा-मढ़ौरा मुख्य पथ तुजारपुर पोखरा के समीप बुधवार की देर संध्या मध्य विद्यालय पटेढा के हेडमास्टर कंचन कुमार सिंह सड़क दुर्घटना जख्मी हो गए.मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आनन फानन में छपरा के निजी क्लिनिक में उन्हें भर्ती कराया.बताते चले कि विद्यालय बंद कर बाइक से छपरा घर जा रहे थे.अचानक तेज रफ्तार से लहेरिया कट चला रहा बाइक चालक सवार युवक ने बाइक को को टक्कर मार दिया.टक्कर के बाद बाइक चालक फरार हो गया.