
मढ़ौरा ।
प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह की रविवार को मृत्यु हो गई । 70 वर्षीय शैलेंद्र सिंह इधर बीते कुछ दिनों से बीमार थे दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था । शैलेंद्र सिंह की ईलाज के दौरान की मृत्यु होने की बात बताई गई है । मृत्यु की खबर मढ़ौरा पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके मुख्य बाजार स्थित घर जमा होने लगे । मृदुभाषी और कुशल राजनीतिज्ञ रहे शैलेंद्र कुमार सिंह मढ़ौरा में बंदूक और कारतूस के एक लाइसेंसी दुकान के भी संचालक थे । शैलेंद्र कुमार सिंह की मृत्यु पर कांग्रेस नेता लालबाबू गिरि, डॉ कामेश्वर सिंह, के साथ ब्रजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, सिद्धेश सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त की है । लालबाबू गिरि ने कहा शैलेंद्र कुमार सिंह की मृत्यु स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की एक अपूरणीय क्षति है,जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है ।




Recent Comments